बसना

जनसंपर्क में डॉ सम्पत ने ग्रामीणों को दी अपने संकल्प की जानकारी
विधायक बनने पर सभी संकल्पों को पूरा करने का किया वादा

प्रेस रिपोर्टर जनाब खान की खबर

बसना। विधानसभा बसना के भाजपा प्रत्याशी डॉ. सम्पत अग्रवाल ने अपने जनसंपर्क यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकतार्ओं के साथ ग्राम बिटांगीपाली, भठोरी, पठियापाली, छिरार्चुंवा, सराईपाली, धनापाली, करार्भौना, पलसापाली, संकरी, जगत,पौंसरा जोगीपाली पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए केन्द्र के समस्त योजनाओं की जानकारी देते हुए भाजपा के जन घोषणा पत्र में उल्लेखित सभी बातों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने भाजपा को जन हितैषी बताते हुए विधायक बनने पर सभी मूलभूत सुविधाओं को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। साथ ही उनके स्वयं के द्वारा बसना विधानसभा के आमजनों, गरीब वर्ग, महिलाओं, विद्यार्थियों आदि सभी के विकास एवं सुविधा के लिए अनेक बिंदुओं पर तैयार किए गए अपने संकल्प पत्र की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से सभी प्रभावित हैं और क्षेत्र के अधिक से अधिक लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। जिसे देखते हुए उन्होंने आने वाले समय में निश्चित ही भाजपा की सरकार बनने की बात कही। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि विधायक बनने के बाद विधानसभा के विकास हेतु अपने सभी संकल्पों का वे अवश्य क्रियान्वयन करेंगे।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, महामंत्री अभिमन्यु जायसवाल, अतिन्द्र दुबे, कोलता समाज प्रमुख व सरपंच त्रिलोचन भोई, संयोजक हरिचरण प्रधान, किशन अग्रवाल, मोहित पटेल, नंदकिशन साव, कुलदीप प्रधान, बाबूलाल सिदार, अतुल बंसल, सोनू जिंदल, संजय तायल, श्याम साव, श्याम जगत, किशोरी लाल सिदार, रुपसिंग सिदार, श्याम लाल सिदार, पद्मलोचन पटेल, विजय शंकर चौधरी, रविशंकर डड़सेना, सेतकुमार डड़सेना, अजय साव, उषाबाई जगत,संतलाल साहू, विनय राणा,उत्तर कुमार भोई, भोजराज, शिमोन नंद, कुलदीप प्रधान, सदानंद पटेल, उपेन्द्र पटेल, कन्हैया लाल पटेल, मुनुबाई पटेल, प्रेमसाय पटेल, गिरधारी खुंटे, उदय राम चौहान, खीरसागर साव, वेदप्रकाश पटेल, शकुंतला पटेल, विद्याचरण श्रीवास, चंद्रकला नायक, ईशु कुमारी, प्रताप कुमार चौधरी आदि सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!