रायपुर

चुनाव ब्रेकिंग – आचार संहिता लागू, पढ़े पूरी खबर।

रायपुर 20 जनवरी 2025। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान शुरू हो गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह प्रेस कांफ्रेंस ले रहे हैं। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ होंगे। ईवीएम से चुनाव संपन्न कराया जायेगा। प्रेस कांफ्रेंस में बताया गया कि कुल 1 लाख 258 पदों पर चुनाव होगा।  ग्रामीण क्षेत्रों में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 31041 है, जिसमें से संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 7128 है। जबकि अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 2161 निर्धारित की गई है।

नगरीय निकाय का चुनाव एक चरण में किया जायेगा। ग्रामीण क्षेत्र के निकाय तीन चरणों में चुनाव होंगे। नगरीय निकाय की चुनाव की प्रकिया 22 जनवरी को अधिसूचना जारी होगी। उसी दिन से नामांकन शुरू हो जायेगा। 22 से शुरू नामांकन, वापसी की अंतिम 31 जनवरी और 11 फरवरी को शहरी क्षेत्र में चुनाव होगा। 15 फरवरी को मतगणना होगा। वहीं पंचायत चुनव 17 फरवरी, 20 फरवरी और 23 फरवरी को चुनाव होगा।

वहीं नगरीय क्षेत्र में कुल 5970 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। 5 वार्डों के उप निर्वाचन के लिए मतदान केंद्रों की संख्या 22 है, जबकि 1531 संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या है। जबकिअति संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 131 है। निर्वाचन आयोग द्वारा साल में 4 बार वोटर लिस्ट में नाम जोड़ा जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में 10 नगर पालिका निगम, 49 नगर पालिका परिषद, 114 नगर पंचायत में होगा चुनाव होंगे। जिसमें जिला पंचायत के 433 सदस्य, जनपद पंचायत के 2973 सदस्य, 11672 ग्राम पंचायत और 160180 वार्ड पंच का भी निर्वाचन होगा।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!