रायपुर

47 लाख का गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार,वेयर हाऊस भनपुरी मे कैशियर के पद पर कार्यरत् था आरोपी

रायपुर:- दिनांक 01.08.2022 को प्रार्थी वसीम हसन शेख पिता शेख हसन उम्र 40 वर्ष निवासी बी 69 503 नितिन शांति कापरेटिव सोसायटी से 01 मीरा रोड ईस्ट मुम्बई ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि रिलायंस जियो मार्ट के सीएबीटी प्रा.लि. के वेयर हाउस भनपुरी में कैशियर रेश्म लाल फेकर के द्वारा जियो मार्ट के प्रोडेक्ट ब्रिकी राशि 4745820 रूपये को गबन किया है कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध क 591 / 22 धारा 408 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान उमनि एंव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रकरण के फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश पर टीम गठित कर प्रकरण के आरोपी की पतासाजी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे कि मुखबीर सूचना एंव टावर लोकेशन के आधार पर बलौदाबाजार क्षेत्र में आरोपी का पता चलने पर टीम रवाना किया गया जो आरोपी थाना पलारी के कुसमुंडी गांव में अपने रिश्तेदार के घर छिपा मिला जिसे पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर 47,45,820 रूपये को गबन करना बताये आरोपी के पास से 10,18,000 रूपये नगद जप्त किया गया, तथा आरोपी द्वारा अपने गृह ग्राम अर्जुनी थाना भाठापारा में मकान निर्माण में 10,00,000 रूपये, ग्राम कोकड़ी थाना बलौदाबाजार में 10,50,000 रूपये का जमीन खरीदना व कश्मीर, उ.प्र. महाराष्ट्र, केरल घुमने में 2,00,000 रूपये तथा शेष रूपये को अन्य कार्यों में खर्चा करना बताये अरोपी रेशम को गिरफ्तार कर आज दिनांक 8/8/22 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!