रायपुर

पिछली सरकार के आदेश को वर्तमान विष्णुदेव की सरकार ने बदला

अब एसडीएम की जगह तहसीलदार भूमि स्वामी/उसके पिता/पति के नाम/उपनाम, जाति, पते में लिपिकीय त्रुटि सुधार करेगा.

(गोविन्द शर्मा की रिपोर्ट )

रायपुर /बिलासपुर :- सरकार के फैसले आमजनता के हित में होते है लेकिन उनमे से कुछ फैसले गलत साबित होते है ऐसा ही एक फैसला पिछली सरकार ने साफ नियत से किया था लेकिन उसे अधिकारियो ने इतना जटिल बना दिया था जिससे आमजनता परेशान होने लगी थी और सरकार को काफ़ी खरी खोटी मिली जिसकाअसर विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिला भूपेश की सरकार को जाने में इस आदेश की भी एक भूमिका रही जहाँ आमजनता परेशान होती है तों वो उसे अपना समय आने पर सबक जरूर सिखाती है जी हाँ हम बात कर रहें है भूपेश सरकार के उस फैसले को जिसे उन्होंने बदला था वो फैसला था

1.भूमि स्वामी/उसके पिता/पति के नाम/उपनाम, जाति, पते में लिपिकीय त्रुटि सुधार करना;
2. कैफियत कॉलम में की गई त्रुटिपूर्ण प्रविष्टि में सुधार करना;
3. त्रुटिवश जोड़े गये खसरों को पृथक करना,
4. भूमि के सिंचित/असिंचित होने संबंधी प्रविष्टि में सुधार करना;
5. भूमि के एक फसली / बहु फसली की प्रविष्टि में त्रुटि सुधार करना।

लेकिन ये फैसला भूपेश सरकार को भारी पड़ा इन सब कार्य को एसडीएम के द्वारा किया जाना का आदेश पारित किया जिसे साय की सरकार ने पलट कर अब ये आदेश जारी किया और सरल भी करने का प्रयास करते हुए राज्य सरकार ने इसे तहसीलदार को 9/07/2024 को एक आदेश पारित करते हुए दें दिया अब जनता को इसे तहसीलदार के कोर्ट में लगा कर अपने कार्य को कराना होगा.

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!