सराईपाली

राईसमिल से चावल चोरी करने वाले 4 आरोपी पकड़ाए

जनाब खान की खबर

सरायपाली। दो दिन पूर्व ग्राम देवलभांठा के सार्इं राईस मिल से चावल की चोरी करने वाले 4 आरोपियों को आज पुलिस ने पकड़ लिया है। जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। थाना से मिली जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे एवं एसडीओपी सरायपाली अभिषेक केशरी के मार्गदर्शन में जिले के अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में विगत 25 नवंबर को प्रार्थी देवेंद्र पटेल पिता दिलीप पटेल निवासी गिधापाली के द्वारा उनके राइस मिल से लगभग 35 बोरी उसना चावल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। रिपोर्ट पर थाना सरायपाली में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली कि दो आरोपी अपने घर ग्राम खैरमाल, अर्जुंडा में छुपे हुए हैं एवं चोरी गई उसना चावल रखे हैं। सूचना पर पुलिस की टीम ने आरोपी के घर ग्राम खैरमाल में दबिश दिए, जहां आरोपियो को घेराबंदी कर पकड़ा गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने अन्य 02 साथियों का भी शामिल होना बताया, जिसपर पुलिस ने उन्हें भी हिरासत ले लिया। इस तरह कुल 4 आरोपियों जगबंधु विशाल पिता शंकरलाल उम्र 22 वर्ष निवासी अर्जुंडा, पारेश्वर सिदार पिता तेजराम सिदार उम्र 18 वर्ष निवासी अंतर्रझोला, शिवा तांडी पिता विरेंद्र तांडी उम्र 19 वर्ष निवासी खैरमाल एवं विलसन सागर पिता वार्नवास सागर उम्र 30 वर्ष निवासी खैरमाल के कब्जे से चोरी की गई 12 बोरी उसना चावल कुल 06 क्विंटल कीमत 18,000 रुपए एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद किया गया। आरोपियों ने अपराध करना कुबूल किया, जिसपर पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है। साथ ही अन्य 02 आरोपी फरार हंै जिनकी पातासाजी की जा रही है। संपूर्ण कार्यवाही में एएसआई श्रवण दास, आरक्षक प्रकाश साहु, मोहन साहु, ओमप्रकाश टंडन और समस्त थाना स्टाफ का योगदान रहा।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!