सराईपाली

संविधान दिवस पर विद्यालयों में हुए विविध आयोजन

ज़नाब खान की खबर

सरायपाली। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश के परिपालन के साथ बीईओ सरायपाली प्रकाशचंद्र मांझी, बीआरसीसी सतीश स्वरूप पटेल एवं एबीईओ द्वय देवनारायण दीवान, जितेन्द्र रावल के मार्गदर्शन में विकासखण्ड सरायपाली के विद्यालयों में संविधान दिवस का आयोजन किया गया। बीईओ ने संविधान दिवस क्विज में स्वयं प्रतिभागी बनकर आॅनलाइन प्रमाण पत्र हासिल कर सभी को प्रोत्साहित किया। इस दौरान विकासखण्ड के चयनित 10 हाईस्कूल एवं हायर सेक. विद्यालयों शास. कन्या हायर सेक., मा सदा गो मंदिर स्कूल, सेजेस, हायर सेक. पैकिन, किसड़ी, बलोदा, केना, केदुवां, बानीगिरोला, मोहदा के विद्यार्थियों के लिए विधिक जागरूकता शिविर अंतर्गत संविधान दिवस पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के नाम को चयनित कर पुरस्कृत किया जाएगा।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केना में संस्था प्राचार्य एम एल नायक के नेतृत्व में कार्यक्रम संयोजक व्याख्याता शैलेन्द्र कुमार नायक ने संविधान निर्माण के इतिहास और महत्व को साझा किया तथा उद्देशिका का सामूहिक वाचन कराया। आयोजन में व्याख्याता गण पी एन बेहेरा, रुद्रसिंह राय, अनूप मेश्राम, निर्मल प्रधान, शंभु कुशवाहा, लिपिक राकेश डड़सेना सहित समस्त स्टाफ तथा शाला नायक अमित साहू, उपशाला नायक ललिता राणा, बाल संसद के सदस्य गण ज्योति साव, स्नेहा प्रधान, रीतु ग्वाल, अभिषेक गार्डिया एवं सभी विद्यार्थी गण की सक्रिय सहभागिता रही। वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किसड़ी में व्याख्याता किशोर रथ के नेतृत्व में समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने संविधान दिवस पर प्रस्तावना का वाचन किया। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल सरायपाली के प्राचार्य मनोज पटेल के संयोजन में समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता दर्ज किया। इस आयोजन में विकासखण्ड सरायपाली के शास. प्राथ. शाला बालसी, सिरसोभा, कसडोल, बोंदा, लिमाऊगुड़ा, खैरमाल, भीखापाली एवं उच्च. प्राथमिक शाला तथा हाईस्कूल व हायर सेक. विद्यालयों की भी सक्रिय सहभागिता रही।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!