सराईपाली

कार्तिक पूर्णिमा पर बच्चों से लेकर बड़ों ने किया दीपदान

ज़नाब खान की खबर

सरायपाली। कार्तिक पूर्णिमा पर्व आज सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने सुबह 4 बजे से उठकर तालाब, नदी नालों में स्नानकर दीप दान किया। वहीं दोपहर आंवला पेड़ के नीचे भोजन किया। कार्तिक पूर्णिमा के दिन प्रदोष काल में किसी नदी या तालाब में दीपदान करने का विशेष महत्व रहता है इसलिए इस दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त प्रात: 4 बजे से नगर के नालों या तालाब में दीप प्रज्जवलित करने सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे हुए थे।
आज कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था की एक डुबकी लगाने के लिए तालाबों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा हुआ था। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पानी में डुबकी लगाकर दीपदान किया। इस दौरान श्रद्धालुओं के द्वारा सुबह तालाब के किनारे रेत का घर बनाकर उसमें ध्वज लगाकर भगवान विष्णु व शिव की पूजा अर्चना करने के पश्चात तालाब में दीप प्रवाहित किया गया। इसके अलावा कई लोग आज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पूजा अर्चना के लिए विभिन्न धार्मिक स्थलों जैसे नरसिंहनाथ, हरिशंकर आदि स्थानों पर भी गए हुए थे।
इस बार शहर के दुकानों में दीपदान करने के लिए नए नए डिजाईनों के नाव बिक रहे थे। वहीं कुछ लोग अपने घरों में नाव बनाकर दीप प्रवाहित करने के लिए तालाबों में पहुंचे थे। लोगों ने प्रात: से उठकर घरों एवं तालाबों में स्नानकर पूजा किए उसके पश्चात दीपदान किए। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीप दान करने से घर में खुशहाली व सुख-समृद्धि आती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिल जाती है।
महिलाओं ने बस्ती तालाब में किया दीप दान
नगर के बस्ती सहित ग्रामीण अंचलों के तालाबों में सुबह से लोग पहुंचे थे। यहां लोगों ने कार्तिक पूर्णमा के अवसर पर नालों और तालाबों में स्नान कर दीप दान कर पूजा भी की। इसमें महिलाओं और युवतियों की संख्या अधिक थी। आज सोमवार को पिकनिक स्पॉटों में भी भीड़भाड़ देखी गई। सुबह से पहुंचे लोगों ने दिनभर वहीं बिताया। कई लोगों ने आंवला पेड़ के नीचे आंवला भोजन ग्रहण किया।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!