Uncategorized
महतारियों को सौगात: मुख्यमंत्री साय ने जारी की महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशियों की सौगात आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज महतारी वंदन सम्मान समारोह के दौरान प्रदेश की माताओं एवं बहनों के खातों में महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त जारी की।
महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से संचालित इस योजना की किश्त जारी होने से प्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक संबल मिला है। रक्षाबंधन से ठीक पहले सरकार की ओर से जारी यह किश्त महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण त्योहारी सौगात मानी जा रही है।
राज्य सरकार का कहना है कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से उन्हें नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
रिपोर्टर – सुनील जोल्हे




