रायपुर

कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी ने की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे एवम खाध मंत्री अमरजीत भगत से सौजन्य मुलाकात…मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं….

रायपुर। छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ वर्तमान में प्रदेश कृषि विभाग का सबसे बड़ा संघ माना जाता है। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कृषि विभाग की ऐसी इकाई है जिनका गांव,ग्रामीण और किसान के खेत से प्रत्यक्ष सम्बंध होता है। छत्तीसगढ़ में 2008 से कृषि स्नातकों की भर्ती आरएईओ पद हेतु सुनिश्चित की गई थी। जबसे कृषि स्नातकों की युवा टीम की भर्ती हुवी छत्तीसगढ़ कृषि में मानो एक क्रांतिकारी युग का उदय हो गया। राज्य सरकार ने इन कर्मचारियों के परिश्रम और समर्पण ने कई दफा कृषि कर्मण पुरस्कार प्राप्त किये, और कृषि के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की पहचान देश के मानस-पटल पर गहराई से अंकित हो गया। कृषि विभाग और कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ आज भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के महत्वकांक्षी योजना गोठान हेतु पूरी तरह समर्पित है। छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी-नरवा, गरवा,घुरवा बाड़ी भी कृषि विभाग से समन्धित ही है। अतः कृषि विभाग की महत्ता वर्तमान में सर्वाधिक है कहें तो भी अतिषन्योक्ति नही होगी।

नववर्ष के उपलक्ष्य में दिनांक 03-01-2021 को छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के प्रांत अध्यक्ष मिथलेश साहू अपने कार्यकारणी के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे एवं खाद्य मंत्री अमरजीत भगत से सौजन्य मुलाकात की एवं एवं नव वर्ष 2022 की शुभकामनाएं दी।
प्रांताध्यक्ष ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भरोसा दिलाया कि छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ हमेशा छत्तीसगढ़ सरकार और किसानों के साथ है एवं कृषि विभाग की योजनाओं को ग्राम के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु प्रतिज्ञाबद्ध है।उक्त अवसर पर प्रान्त अध्यक्ष के साथ प्रांतीय कार्यकारणी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!