सराईपाली

स्कूल से 40 हजार के सामानों की चोरी,पहले भी इसी स्कूल में हुई थी चोरी,अब तक नहीं पकड़े गए हैं चोर!

सरायपाली। नगर में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। स्थानीय माधवराव सदाशिवराव शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला (मंदिर) सरायपाली में गत रात्रि पुनः 17 अगस्त को अज्ञात चोरों द्वारा छात्र हितग्राही योजनांतर्गत संचालित मध्यान्ह भोजन के रसोई कक्ष का ताला तोड़कर राशन सामग्री सहित बर्तनों की चोरी कर ली गई।
गौरतलब है कि विगत 28 अपै्रल को इसी विद्यालय में कम्प्यूटर प्रिंटर, कुकर, पंखा आदि की चोरी की गई थी, लेकिन चोरी हुई सामग्री को विद्यालय के आस-पास निरीक्षण के दौरान विद्यालय के पीछे ही महालीम पेड़ के नीचे रखा हुआ पाया गया था, जिसमें सै 2 पंखे ही गायब थे। उक्त चोरी के घटना की सूचना थाने में दर्ज करा दी गई थी, परंतु आज तक इस पर कार्यवाही नहीं की गई और न ही चोरों की पतासाजी की गई। यह मामला शांत हुआ भी नहीं था कि विगत 17 अगस्त को पुनः विद्यालय में चोरी हो गई। इस बार चोरों ने किचन को निशाना बनाया है। अज्ञात चोरों द्वारा राशन सामग्रियों सहित बर्तनों की भी चोरी कर ली गई है। उक्त घटना में किचन से 2 नग स्टील ड्रम, 2 नग स्टील टब, 2 नग 12 और 5 ली का कुकर, 10 नग स्टील तसला, 4 नग बड़ा चम्मच, 12 नगर छोटा चम्मच, 10 नग गिलास, 24 नग प्लेट, 50 नग थाली, 2 नग सिल्वर गंजी, 10 किग्रा दाल, 4 किग्राम तेल, 1-1 किग्रा हल्दी, मिर्च, सरसों, मसाला लगभग 40,000 रुपए के सामानों की चोरी कर ली गई है। जबकि इस बार आस पास निरीक्षण करने पर उक्त सामग्री नहीं मिली। विद्यालय के प्रधान पाठक एवं शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अज्ञात चोरों के विरूद्ध जल्द से जल्द कार्यवाही करने की मांग की है। वहीं पिछली बार भी चोरी की घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा आज पर्यन्त तक कार्यवाही नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि इस बार पुलिस चुप रही और कार्यवाही नहीं की गई तो चोरों के हौसले बुलंद होते जाएंगे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!