रायपुर

ये डर अच्छा लगा, हल्ला बोल ने फूंक दी भाजपा में जान, लाखों की उपस्थिति से रायपुर में उमड़ा जनसैलाब…

रायपुर। रायपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा एक बड़ा आंदोलन किया गया। इसे देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। भाजयुमो के हल्ला बोल प्रदर्शन को लेकर प्रशासन ने सीएम हाउस जाने वाले सभी रास्तों को अभेद किले की तरह बेरिकेट से बंद कर दिया। जगह-जगह टीन की दीवार लगाई गई। इसके साथ ही ट्रक माउंटेड मालवाहक कंटेनर लाकर खड़ा किया गया।

ये डर अच्छा लगा

मुख्यमंत्री जी ने युवाओं की आवाज को दबाने रायपुर की सड़कों को जंग का मैदान बना दिया था। युवा नेता हरिनाथ खुंटे ने चुनौती देते हुए कहा की सड़कों पर आकर देखो मुख्यमंत्री जी, आपके ताबूत पर कील ठोकने युवाओं का सैलाब सड़क पर निकल चुका है। युवा न डरेगा, न रूकेगा, बल्कि आपकी सरकार को उखाड़ फेकेगा।

हल्ला बोल के लिए पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष

प्रदेश सरकार के विरोध में शामिल होने भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी राजधानी रायपुर पहुँचे। जहाँ स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर हरिनाथ खुंटे ने अपने दल बल के साथ उनका स्वागत किया।

बता दे की रायपुर के नगर निगम मुख्यालय के बाहर भाजपा के नेताओं की सभा हुई। पश्चात काफिला सीएम हाउस घेराव के लिए निकला।

पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी हल्ला बोल का कारवां इतना आगे बढ़ गया कि पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में पुलिस ने सभी बड़े नेताओं को एक के बाद एक गिरफ्तार करना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं की संख्या इतनी अधिक हो गई थी कि दोपहर के बाद आधा से ज्यादा रायपुर जाम हो गया था। प्रशासन द्वारा रूट डायवर्ट प्लान धरा का धरा रह गया। लोगों की माने तो एक लाख से ज्यादा लोग हल्ला बोल में शामिल हुए। खासकर युवाओं की संख्या ज्यादा रही।

देखा जाए तो विधानसभा चुनाव 2018 के बाद आज पहली बार भाजपा पुनः से पूरे जोश खरोश के साथ दिखाई दी। ये छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के लिए संजीवनी बूटी से कम नहीं होगी। स्पष्ट है कि भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंक दिया है।

कई कार्यकर्ताओं को लगी चोट
प्रदर्शन के दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का पुलिसकर्मीओ के साथ झूमा झपटी हुआ जिसके बाद पुलिस ने युवाओं पर लाठी भांज दी जिससे कई कार्यकर्ता ज़ख़्मी हुए है।

छः थाने में हुआ एफ़आईआर दर्ज
गौरलतब हो की प्रदर्शनकारियों के सामने बेबस नज़र आया, सिविल लाइन थाने में प्रदेश के कई कार्यकर्ताओं के ऊपर मामला दर्ज कर ग़ैरजमानतिय अपराध क़ायम किया गया है जिसने सारंगढ़ के युवा नेता पार्षद मयुरेश केसरवानी के ऊपर भी रायपुर के थाने में आई॰पी॰सी॰ 147,188,186,332,353 के तहत दर्ज किया गया है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!