सराईपाली

सरायपाली विधानसभा में कांग्रेस की हुई प्रेस वार्ता

प्रेस रिपोर्टर ज़नाब खान की खबर

सरायपाली – सरायपाली विधानसभा के कांग्रेस नेताओं द्वारा कांग्रेस पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस रखी गई, जिसमें भूपेश सरकार द्वारा इस चुनाव किए गए वायदों को बताया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरदीप सिंह रैना ने कहा की भूपेश बघेल की सरकार किसान और गरीबों की हितैशी है, सरायपाली विधानसभा से एक गरीब मजदूर परिवार की बेटी चातुरी नंद को प्रत्याशी बनाया है, किसानों का कर्जा माफ करने के साथ ही गैस सिलेंडर में भारी छूट, भूमिहीन लोगों के लिए योजना के साथ सैकड़ों योजना सरकार द्वारा संचालित की जा रही है, जिससे आम गरीब जनता खुश है।
पत्रकारों के सवालों पर बोले, वर्तमान विधायक जिन्होंने JCCJ में प्रवेश कर सरायपाली विधानसभा में चुनाव लड़ रहे हैं, उनसे कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि पेड़ से डगाल अलग होने से कोई महत्व नहीं होता, JCCJ भाजपा की बी टीम की तरह काम कर रही है, वोट कटवा पार्टी है, सरायपाली विधानसभा के जनता इस बार भूपेश बघेल की चेहरे पर भरोसा जताएंगे और इस विधानसभा और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनायेंगे।
प्रेस वार्ता कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल, पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के सदस्य नरेंद्र साहु, विधानसभा प्रभारी श्याम तांडी, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र पटेल, विश्वनाथ नायक, रामदयाल पटेल, प्रफुल्ल भोई, कमल पटेल, हरदीप सिंह रैना सहित कांग्रेस संगठन के नेता मौजूद रहे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!