सराईपाली

कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर 250 युवाओं ने किया कांग्रेस प्रवेश..

प्रेस रिपोर्टर ज़नाब खान की खबर

सरायपाली। विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी चातुरी नंद अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान तोषागांव पहुंची, जहां युवाओं ने बाइक रैली निकालकर उनका स्वागत किया। इस दौरान तोषगांव अंचल के 250 युवाओं ने कांग्रेस में प्रवेश किया। युवाओं ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार हर एक वर्ग के लिए कार्य कर रही है, जिससे प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली है। कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती नंद को जनसंपर्क कार्यक्रम में ग्रामीणों का लगातार समर्थन मिल रहा है। वे आज अंचल के कसलबा, अंतरला, लमकेनी, जटाकन्हार, बेलडीह पठार आदि गांवों में पहुँची। उन्होंने आम जनों को भूपेश सरकार की योजनाओं के संबंध में बताया और घोषणा पत्र की भी जानकारी दी। श्रीमती नंद ने बताया कि कांग्रेस द्वारा की गई घोषणा को लेकर ग्रामीण अंचल के लोगों में कांग्रेस सरकार के प्रति झुकाव देखा जा रहा है। श्रीमती नंद पूर्व में शिक्षिका थीं, जिससे अंचल में उनकी स्वच्छ छबि बनी हुई है, जिसका लाभ उन्हें जनसंपर्क के दौरान मिल रहा है।


नपा अध्यक्ष अमृत पटेल ने कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मांगा वोट

प्रेस रिपोर्टर ज़नाब खान की खबर
सरायपाली। विधानसभा चुनाव को लेकर अब प्रचार प्रसार काफी जोर-शोर से चल रहा है। प्रत्याशियों के अलावा पार्टी के अन्य जन प्रतिनिधि भी प्रत्याशियों के प्रचार हेतु निकल रहे हैं। इसी कड़ी में आज कांग्रेस प्रत्याशी चातुरी नंद के पक्ष में सरायपाली नगरपालिका अध्यक्ष अमृत पटेल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विश्वनाथ नायक एवं उनके समर्थकों के द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया गया। उनके द्वारा वार्ड वासियों को भूपेश सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया, साथ ही सरकार द्वारा किए गए घोषणा के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान उन्होंने शहर के वार्ड क्रमांक 7 व 8 में डोर टू डोर जाकर लोगों को कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती नंद एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पक्ष में वोट देने की अपील की। जनसंपर्क कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामनारायण आदित्य, रामदयाल पटेल, मुकेश तांडी, शोहेब मेमन, राजा पेंटर, गोपाल अग्रवाल, राजेंद्र, शंभू, फिरोज खान, सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!