सराईपाली

अमित जोगी ने कहा मेरी लड़ाई गरीबी के खिलाफ

जनाब खाना की खबर

भंवरपुर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे जोगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित


सरायपाली। विधानसभा अंतर्गत भंवरपुर में आज जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का आगमन हुआ। निर्धारित समय से लगभग डेढ़ घण्टे विलम्ब से भंवरपुर पहुंचे। हजारों की संख्या में उपस्थित जनता के बीच हेलीपेड पर उतरते ही अनेक लोगों ने पुष्पहार से श्री जोगी का स्वागत किया। उन्होंने सभी से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने पूर्व की भाजपा एवं कांग्रेस सरकार को जमकर कोसते हुए उन्हें गरीबों, किसानों एवं आमजनों का विरोधी बताया। साथ ही उनके पिता स्व. अजीत जोगी के सुनहरे छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करने के लिए उन्होंने सरायपाली प्रत्याशी किस्मतलाल नंद एवं बसना प्रत्याशी डॉ अनामिका पाल को वोट देने और प्रदेश में भी उनकी सरकार बनाने में सहयोग करने की अपील। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन लोके श एवं आभार प्रदर्शन मोहम्मद आरिफ ने किया। मंच पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान, तुलाराम पटेल, गुड्डा शाह, सोहन चौहान, इमरान मेमन, हीरू चौरसिया, तिरिथ पटेल, सादवती नंद, महिला कायकर्ता भी मौजूद थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री जोगी ने उनके पिता की ही तरह दोहा से ही अपने वक्तव्य की शुरूवात की। सर्वप्रथम विलम्ब से आने के लिए उन्होंने उपस्थित जनों से क्षमा मांगी। तत्पश्चात उन्होंने कहा कि भाजपा, कांग्रेस में जब किसी को टिकट लेना होता है तो दिल्ली से ही अपू्रव किया जाता है, जबकि हमारी पार्टी के लिए आप जनता ही प्रत्याशी तय करते हैं। उन्होंने श्री नंद को कका कहकर संबोधित करते हुए कहा कि वे सरकारी नौकरी छोड़कर सरायपाली के गरीब, किसान, मजदूर के आंसू पोछने, सेवा करने के राजनीति में आए और अपने विरोधी को सबसे अधिक 52हजार मतों से हराया था। आप जनता ने 2018 में जो प्यार दिया था अब वह समय पुन: आ गया है। उन्होंने कहा कि छ.ग. राज्य का निर्माण हुआ तब प्रति व्यक्ति 90 हजार सालाना आय था और अब 1 लाख 17 हजार हो गया है, लेकिन तेलंगाना का 90 हजार से वर्तमान में तीन गुना वार्षिक आय बढ़ गया है। इसका कारण है कि वहां पर क्षेत्रीय पार्टी का राज था। लेकिन हमारा दुर्भाग्य है कि 15 साल भाजपा व 5 साल कांग्रेस की राष्ट्रीय पार्टी होने के बावजूद छत्तीसगढ़ का विकास नहीं हो पाया। वहीं उनके पिताजी के द्वारा 350 रूपए से पेंशन की शुरूवात की गई थी और आज 22 साल में महंगाई तो बहुत बढ़ी, लेकिन गरीब की पेंशन नहीं बढ़ी। उन्होंने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ में कोयला, सीमेंट, जंगल, हीरा, सोना, बिजली आदि सभी का भंडार है लेकिन फिर भी छत्तीसगढ़ गरीब राज्य कहलाता है। यही कारण है कि उनकी लड़ाई गरीबी के खिलाफ है। इसके अलावा हमारे प्रदेश में 90 प्रतिशत बेरोजगार नौजवान है लेकिन दूसरे प्रदेश के लोगों को यहां नौकरी दी जाती है। उन्होंने सभी से श्री नंद को विधायक बनाने की अपील और कहा कि विधायक के बाद मंत्री बनेंगे क्षेत्र का संपूर्ण विकास करेंगे।
उन्होंने अपने घोषणाओं में प्रमुख रूप से आर्थिक रूप से कमजोर, गरीब को व्यापार हेतु 5 लाख रूपए एक मुश्त, पुत्री के जन्म पर 1 लाख और 18 वर्ष पश्चात पुन: 1 लाख रूपए, किसानों का 10 लाख रूपए का दुर्घटना बीमा, सभी किसान, मजदूर, छोटी व्यापारी का कर्जमाफ करने की बात कही। विशेष रूप से उन्होंने उनकी सरकार बनते ही सरायपाली को पहले जिला बनाने की बात कही।
बसना प्रत्याशी डॉ अनामिका पाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के दुलारे स्व. अजीत जोगी की यह पार्टी है। जिसे आगे बढ़ाने का काम अमित जोगी कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ को चरम सीमा में पहुंचाने स्व. जोगी को उनके पुत्र पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस की पार्टी ने इतने वर्षों तक सरकार में रहने के बावजूद प्रदेश का कोई विकास नहीं किया लेकिन अब उनकी पार्टी गरीबों, किसानों, आमजनों सभी के लिए कार्य करेंगी।
सरायपाली प्रत्याशी किस्मतलाल नंद ने कहा कि कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर बगावत करते हुए उन्होंने जोगी कांग्रेस का दामन थामा था। उन्होंने डीएसपी की नौकरी छोड़कर कांग्रेस से चुनाव लड़ते हुए भाजपा को 52 हजार से अधिक मतों से हराया था। इसके बावजूद जब उन्हें दोबारा टिकट नहीं दिया गया तो उनके समर्थक व मतदाताओं ने किसी अन्य पार्टी के प्रत्याशी पसंद नहीं किया, जिसके कारण उन्हें अपने क्षेत्र के विकास के लिए जोगी कांग्रेस में शामिल होना पड़ा। अब इस पार्टी के साथ रहते हुए वे अपने क्षेत्र का पूरा विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि सरायपाली के इतिहास में किसी विधायक को दोबारा मौका नहीं दिया गया, कि कहीं उन्हें सरकार में बड़ा न देना पडेÞ। इस बार भी कांग्रेस ने ऐसा ही किया।
वहीं पूर्व विधायक हरिदास भारद्वाज ने कहा कि सरायपाली-बसना लगा हुआ है और अक्सर यहां द्विपक्षीय मुकाबला देखने को मिलता है, लेकिन इस बार कि स्मतलाल नंद व डॉ अनामिका पाल के चुनाव मैदान में आने पर दोनो विधानसभाओं में त्रिकोणिय मुकाबला देखने को मिलेगा। उन्होंने सभी उपस्थित जनों से दोनो को जीताकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की सरकार बनाने में सहयोग करने की अपील की।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!