Uncategorized

उरांवपारा में सामूहिक डांस प्रतियोगिता का रंगारंग आयोजन, विजेताओं को बांटे पुरस्कार

घरघोड़ा। युवा गणेश समिति उरांव पारा, घरघोड़ा द्वारा आयोजित रात्रिकालीन डांस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में सामूहिक, युगल एवं एकल डांस वर्ग में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे और प्रस्तुतियों के दौरान तालियों से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

सामूहिक डांस प्रतियोगिता में सांवरिया डांस ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹10,000 का पुरस्कार जीता। भोला डांस ग्रुप को द्वितीय पुरस्कार ₹5,000, प्रतिमा डांस ग्रुप को तृतीय ₹3,000, सरगम डांस ग्रुप को ₹2,000 तथा के.के.डी. डांस ग्रुप और अम्बे डांस ग्रुप को क्रमशः ₹1,500 एवं ₹1,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। ये पुरस्कार श्री भोलू उरांव, पार्षद वार्ड क्रमांक 03, श्री दिलीप उरांव, श्री रामसतन (गुड्डु), श्री विभाष बर्मन, श्री हेमेंन्द्र लहरे एवं श्री रघुराज भगत के सहयोग से प्रदान किए गए।

युगल डांस प्रतियोगिता में मानसी एंड वर्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और ₹5,000 का पुरस्कार हासिल किया। जय छत्तीसगढ़ पामगढ़ को ₹4,000, नेहा एवं पीयूष को ₹3,000, विनोद एवं बेटी किंजल को ₹2,000 तथा अंजली एवं मल्लिका को ₹1,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। पुरस्कार क्रमशः श्री अमन उरांव, श्री पुरुषोत्तम उरांव पूर्व पार्षद वार्ड क्रमांक 03, श्री भोला निराला, श्री संजय डोंडे पार्षद वार्ड क्रमांक 07 एवं श्री रविशंकर भगत के सहयोग से प्रदान किए गए।

एकल डांस प्रतियोगिता में रवि, ओडिशा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹4,000 का पुरस्कार जीता। दीपारानी मड़वारानी को ₹3,000, राजनंदिनी भगवानपुर एवं रागिनी कवर्धा को ₹1,500 -1,500 सौ तथा ब्रिजेश पत्थलगांव, रुद्र, धरमदास और शिवानी को पुरस्कार राशि प्रदान की गई। पुरस्कार वितरण में श्री तिलेश्वर पैंकरा पार्षद वार्ड क्रमांक 14, श्री राजू लहरे, श्रीमती विमला जोल्हे पार्षद वार्ड क्रमांक 04, श्री समीर एक्का, श्री अम्नेश उरांव, श्री जयकिशन लहरे, श्री हेमेंन्द्र लहरे एवं श्री जगन्नाथ निषाद का सहयोग रहा।

आयोजकों ने बताया कि राजनंदिनी (भगवानपुर) एवं रागिनी (कवर्धा) के बीच पॉइंट्स टाई होने के कारण ₹1,500 की पुरस्कार राशि दोनों प्रतिभागियों के बीच समान रूप से प्रदान की गई।

कार्यक्रम ने युवाओं की प्रतिभा को मंच देने के साथ क्षेत्र में सांस्कृतिक उत्साह का माहौल बनाया।

रिपोर्टर – सुनील जोल्हे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण! कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्...