Uncategorized

वार्ड 03 के 12 परिवारों को आवास की सौगात

युवा पार्षद भोलू उरांव की पहल से पात्र हितग्राहियों को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ

घरघोड़ा। नगर पंचायत घरघोड़ा के वार्ड क्रमांक 03 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 12 पात्र हितग्राहियों को आवास का लाभ मिला है। योजना का लाभ मिलने से जरूरतमंद परिवारों में खुशी का माहौल है और उनके पक्के मकान के सपने को अब नई उम्मीद मिली है।

वार्ड के युवा पार्षद भोलू उरांव द्वारा पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों को योजना से जोड़ने और उनका लाभ दिलाने की दिशा में पहल की गई।

योजना का लाभ प्राप्त करने वाले हितग्राहियों में रीमा लहरे, रामदयाल उराँव, ज्योतिष टोप्पो, विश्वनाथ निषाद, धनमती उराँव, सावंत लहरे, गणेश उराँव, चनेशमती उराँव, दिनेश उराँव, अघन उराँव, बदल खूंटे एवं पदमा निषाद शामिल हैं। इस तरह वार्ड के कुल 12 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्राप्त हुआ है।

आवास योजना का लाभ मिलने से हितग्राहियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए पक्का मकान उनके जीवन की महत्वपूर्ण जरूरतों में शामिल है। ऐसे में शासन की इस योजना से उन्हें अपने परिवार के लिए सुरक्षित और बेहतर आवास उपलब्ध कराने का अवसर मिलेगा।

हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता

युवा पार्षद भोलू उरांव ने कहा कि वार्ड के पात्र और जरूरतमंद परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वार्डवासियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के समक्ष उनकी बात रखी जा रही है, ताकि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

उन्होंने कहा कि 12 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलना वार्ड के लिए खुशी की बात है। आगे भी पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।

प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से वार्ड के 12 परिवारों को मिली यह सौगात न केवल उनके आवास की जरूरत पूरी करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि उनके बेहतर भविष्य की उम्मीद को भी मजबूत करती है।

रिपोर्टर – सुनील जोल्हे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण! कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्...