सारंगढ तहसील,नाजिर शाखा में कार्यरत सहायक ग्रेड 3 सुशील साहू ने अपने सरकारी आवास में अज्ञात कारणों से फांसी लगा कर किया आत्महत्या ।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विगत दिन तहसील कार्यालय में तहसीलदार से किसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था, जिससे मृतक सुशील साहू बहुत ज्यादा व्यथित था।

निजी मोबाईल से हो सकता है खुलासा
सूत्रों के अनुसार पता चला है कि मृतक सुशील साहू कई दिनों से कार्यालय नहीं आ रहा था, मृत्यु से पहले उसके द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप में कुछ संदेश भेजा गया था।
यह संदेश क्या था इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है, सारंगढ़ थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।
आखिर क्यों ऑफिस नहीं जा रहा था?
गुप्त जानकारी मिली है कि मृतक सुशील साहू पिछले महीने छुट्टी लिया था उसके बाद से ऑफिस जाना बंद कर दिया था, आखिर ऑफिस में किसके साथ ऐसा विवाद हो गया कि मृतक ने ऑफिस जाना छोड़ दिया, यह जांच का विषय है।
करीबियों ने जांच की मांग
इस बीच मौत की खबर मिलने से उनके करीबियों ने जांच की मांग कर दी है।
फिलहाल मौत के कारण का खुलासा अभी नहीं किया गया है, पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ज्ञात हो कि स्वर्गीय सुशील पूर्व में प्यून तथा बाद में पदोन्नति के बाद सहायक ग्रेड तीन के पद पर कार्यरत थे। मृत्यु के कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के बाद ही चल सकता है।
इस पूरे मामले को लेकर हमारी टीम ने सारंगढ़ तहसीलदार सुनील अग्रवाल से संपर्क कर उनका पक्ष जानना चाहा किंतु तहसीलदार सुनील अग्रवाल द्वारा फोन का कोई जवाब नहीं दिया गया।
क्या कहते है तहसीलदार
जब तहसीलदार से मृतक शुशील कुमार के बारे में पूछा गया तो तहसीलदार का कहना है कि 8 तारिक को छुट्टी लेकर गया था तब से वापस तहसील कार्यालय नही आया था,और न ही मेरे द्वारा उससे कोई बात हुआ था और न ही कभी मेरे द्वारा उससे अभद्र व्यवहार किया गया है।
जांच कर रही पुलिस

कई दिन पुराना शव है, मृत्यु के कारण का पता नहीं चला है, पुलिस जांच कर रही है।




