Uncategorized

ढ़ाबा मे बिक रहा खुलेआम शराब..युवाओं को नशे के दलदल में ढकेलता बुदेश्वर ढ़ाबा..कोसीर थाना मेहरबान..!

सारंगढ़/कोसीर

एक कहावत है कि इंसान पहले शराब पीता है बाद में वही शराब इंसान को पीने लगता है। ये एक ऐसा दलदल है जहां आज के युवा इस दलदल में कैसे फंसते जा रहे हैं ये जाननी हो तो रुख़ कीजिए कोसीर थाना अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत लेन्धरा छोटे में स्थित बुदेश्वर ढ़ाबा में। जहां ढ़ाबा के नाम से खुलेआम परोसी जाती है शराब..!

देशी /अंग्रेजी हर ब्रांड का शराब बेचा और पिलाया जाता है-

ग्रामीणों की माने तो बुदेश्वर ढ़ाबा कहने मात्र का ढ़ाबा है असली कार्य तो शराब बेचने और पिलाने का जहां 80 रुपये की देशी शराब 120 रुपये और 180 में मिलने वाली अंग्रेजी शराब 250 रुपये तक मे बेची जाती है। ढ़ाबा नाम तो महज लोगों के आंखों में धूल झुकने के लिए रखा गया है। और अंदर जाते है आपको शराब की तेज बदबू आपको अपनी कहानी खुद बयां कर देगा।

पार्टी के जगह नाम से लूट का पर्याय बन चुका बुदेश्वर ढ़ाबा..

शाम होते ही पार्टी के नाम से दारू पीने वालों को जगह मुहैया कराकर महज चखना के नाम से और ब्लैक दारू के नाम से खुलेआम लूट की जाती है। जबकी उक्त ढ़ाबा में व्यक्ति खाने के नाम से नही सिर्फ शराब सेवन के नाम से ही जाते हैं।

कोसीर थाने के नाक नीचे खेला जा रहा खेल लेकिन आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन बेखबर..!

ग्रामीणों की माने तो आसपास किसी भी व्यक्ति से पूछने पर ढाबे में अवैध शराब की बिक्री और शराब पिलाने की बात बता दी जाएगी लेकिन ताज्जुब है कि, महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर कोसीर थाना स्थित होने के बावजूद उनको भनक नही लग रही कहीं न कहीं मोटी रकम की चढ़ोत्तरी की बात जो ग्रामीणों द्वारा कही जा रही सच तो नही है।

ढ़ाबा के आसपास जाने से डरती है महिलाएँ:-

खुलेआम शराब बेचने और पिलाने वाले बुदेश्वर ढ़ाबा के आसपास असामाजिक तत्वों के भीड़ रहने से..ग्रामीण महिलाएं उस रास्ते मे जाने से कतराने लगी हैं. ! क्योंकि ढ़ाबा मालिक खुलेआम शराब पिलाते हैं। और कुछ शराबियों द्वारा नशे की हालत में महिलाओं को अश्लील छींटाकशी किये जाने की बात भी बताई जा रही है।

कब होती है कार्यवाही, या बंधी रहेगी कमीशन की पट्टी..!
नाक के नीचे हो रहे शराब सेवन और बिक्री से अनजान आबकारी विभाग और पुलिस विभाग अब ख़बर प्रकाशित होने के पश्चात कार्यवाही करती है या कमीशन की पट्टी बांधकर पुनः युवाओं और ग्रामीणों को लूटते देखती है..! ये तो अब आने वाला वक्त ही बताएगा।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण! कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्...