भूपेश बघेल का इस्तीफा के लिए युवा मोर्चा ट्विटर आंदोलन, 60 हजार ट्वीट के साथ टॉप ट्रेंड पर, देखें खबर

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा लॉकडाउन पीरियड्स में भी अपना आंदोलन का लोहा मनवाया है।
प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के निर्देश में प्रदेश भर के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त उत्साह के साथ इस ट्वीट आंदोलन में भाग लिया है, जो प्रदेश के राजनीति में आज तक का सबसे बड़ा आंदोलन साबित हुआ है।
बता दें कि विगत दिन युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ नें व्हाट्सएप और फेसबुक में आंदोलन चलाया था जो कि शानदार रहा।इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए युवा मोर्चा नेताओ ने यह आग ट्विटर पर लगा दी, जिसके बाद दोपहर 3 बजे से ट्विटर में सुनामी आया और देखते देखते ट्वीट्स की संख्या 50 हजार पार हो गया।

भाजयुमो द्वारा राज्य में एकाएक 18+ टीकाकरण को स्थगित करने का निर्णय लिया गया था जिसके विरोध में युवा मोर्चा ने जंग का ऐलान कर दिया, इसी प्रकार प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर भी राज्य सरकार नाकाम रही है।
इस पूरे आंदोलन का रूपरेखा वैभव बैस के द्वारा तैयार किया गया था जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।




