कोरोना संक्रमण को देखते हुए सारंगढ़ एस.डी.ओ.पी. जितेंद्र खूंटे ने कसी लगाम।।

सारंगढ़। कोरोना महामारी से उबरने और लॉकडाउन का पालन कराने में एस.डी.ओ.पी.जितेंद्र खूंटे का योगदान काफी सराहनीय रहा है। कोरोना काल में कार्यालय से लेकर सड़क पर डयूटी करने वाली देश की पुलिसकर्मियों का कार्य अतुलनीय है।
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जितेंद्र खूंटे सारंगढ़ एस.डी.ओ.पी.का कमान संभाला हुआ हैं। घर परिवार से दूर रहकर सारंगढ़ में अपनी सेवा देने वाला जितेंद्र खूंटे ने बताया कि पुलिस में बहाल होने के बाद नियमित रूप से आमतौर पर सभी पुलिसकर्मी ड्यूटी करते ही हैं, लेकिन पिछले साल कोरोना काल के समय ऑफिस से लेकर सड़क पर ड्यूटी करना काफी चुनौती भरा कार्य रहा। उन्होंने बताया कि 7 थानें का एक उच्च अधिकारी होने के नाते हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई थी। एक तरफ कोरोना जैसे महामारी और दूसरी ओर चौक – चौराहों पर खडे़ रहकर लोगों को लॉकडाउन का पालन कराना काफी चुनौतीपूर्ण कार्य था। उस समय न तो इसकी दवा थी और न ही टीका। बचाव का सबसे सुरक्षित उपाय घर पर रहना था। लोग इधर-उधर जाना तो दूर अपनी जान बचाने की खातिर घर से नहीं निकलते थे। सड़क पर लगातार प्रवासियों का आना जाना लगा रहता था। मन में भय तो लगा रहता, लेकिन एहतियात बरतते हुए कर्तव्यों का पालन करता रहा।
सारंगढ़ SDOP का पहल
सारंगढ़ एस.डी.ओ.पी. जितेंद्र खूंटे अनुविभागिय अधिकारी (पुलिस) पुलिसिया कार्यवाही कोरोना संक्रमण को देखते हुए जोरो से तेज किया गया। ऐसे प्रतीत होता है मानो पुलिसकर्मियों में अचानक जान सी आ गई हो..! तेज तर्रार पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जितेंद्र खूंटे व उसके टीम सड़क में उतरते ही कोविड नियमो के उलंग्घन करने वालों के होश ठिकाने लग गए है।

2021 का लॉक डाउन
सारंगढ़ में कोरोना के मरीजों की संख्या में बेहताशा वृद्धि हो रही है लेकिन लॉक डाउन घोषित होने के पश्चात भी लोगो का आवाजाही कम नहीं हो रही थी।सड़क पर खुलेआम लोग घूम रहे थे,जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका से शहर व ग्रामीणों में चिंतित नजर आने लगा था

जैसी सख्ती लॉक डाउन 2020 में देखा गया था वैसा कड़ाई इस बार भी देखने को मिल रही है जितेंद्र खूंटे व उसके टीम के द्वारा शहर में गली चौक चौराहा सभी जगह लॉक डाउन का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है ,वहीं इस तरह का नाका बंदी वेरियर केड़ार, कोसीर , डोंगरी पाली, कनकबीरा हर थाना क्षेत्र किया जा रहा है, वही लॉक डाउन पालन नही करने वालों के ऊपर FIR दर्ज भी किया जा रहा है

ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस का गश्त बरक़रार
जब से लॉक डाउन हुआ है जितेंद्र खूंटे ने सारंगढ़ एस डी ओ पी का कमान संभाला है तब से शहर के मनचलों पर अंकुश जरूर लग गया है,और ग्रामीण इलाकों में जिस कदर कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है उस पर कड़ी पाबंदियों देखी जा रहीं है। क्योंकि इस लॉक डाउन में ग्रामीण इलाकों पर पुलिस की गश्त बराबर हो रहा है,जिससे बहुत सारे लोग खुलेआम आवाजाही कर रहे हैं। जिससे पुलिस द्वारा समझाईस व मनचलों के ऊपर FIR भी किया जा रहा है





