सराईपाली

प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है छ.ग. जनता कांग्रेस-किस्मतलाल नंद…

प्रेस रिपोर्टर जनाब खान की खबर

सरायपाली। विधानसभा सरायपाली से जनता कांग्रेस छ.ग. (जे) के प्रत्याशी किस्मत लाल नंद लगातार क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर आम जनता से संपर्क कर रहे हैं। क्षेत्र के विधायक के तौर पर वे पहले भी जनता के बीच पहुँच चुके हैं, जिसके कारण अभी भी उन्हें लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। जनसंपर्क अभियान में श्री नंद ने आज ग्राम हेडसपाली बूटीपाली, भूतहाबहारा, बेलटिकरी, लोहारपाली, डोंगरीपाली, पुरूषोत्तमपुर के ग्रामीणों से मुलाकात की। ग्रामीणों से चर्चा के दौरान उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री अजीत जोगी के विकास कार्यों का हवाला देते हुए एक बार फिर छ.ग. जनता कांग्रेस (जे) पर विश्वास जताने और एक विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में योगदान की अपील की। साथ ही उन्होंने सभी को पार्टी के प्रमुख उद्देश्यों से अवगत कराया। श्री नंद ने गांवों में मूलभूत सुविधाओं की ओर प्राथमिकता से ध्यान दिये जाने और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास किये जाने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे आम जनों की जमीन से जुड़ी हुई पार्टी है और प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विधानसभा सहित पूरे प्रदेश के विकास के लिए पार्टी को समर्थन देकर जिताने की अपील की।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!