सराईपाली

बुजुर्गों ने इतिहास में पहलीबार किया घर से मतदान

जनाब खान की खबर


सरायपाली। भारत निर्वाचन आयोग के होम वोटिंग की नई सुविधा मिलने पर विधानसभा के 80 वर्ष से अधिक के आयु के बुजुर्ग तथा चलने फिरने में असमर्थ दिव्यांगजन भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र में अनिवार्य भागीदारी निभा रहे हैं। चुनावी इतिहास में ऐसा पहली बार देखा जा रहा है, कि मतदान केन्द्र तक पहुंचने में असमर्थ लोगों को घर से ही मतदान करने की सुविधा दी गई है। इसी कड़ी में विधानसभा सरायपाली के बुजुर्ग तथा दिव्यांगो ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। होम वोटिंग के दौरान स्थानीय चेम्बर आॅफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल की माता श्रीमति कौशिल्या देवी अग्रवाल उम्र 90 वर्ष ने कल अपने घर में ही डाक मत पत्र के माध्यम से मतदान किया। इस दौरान सरायपाली तहसीलदार कृष्ण कुमार साहू एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक शर्मा मौजूद थे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!