सराईपाली

चुनाव को लेकर महिलाओं में दिखा अधिक उत्साह,पार्टियों के घोषणा पत्र का दिखा प्रभाव..

जनाब खान की खबर


सरायपाली। विगत दिनों प्रदेश भर में विधानसभा चुनाव सम्पन्न हुआ। इसी कड़ी में सरायपाली में भी शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कार्य पूर्ण हुआ है। विगत वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष मतदान को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। पुरूषों के मुकाबले महिलाओं का मतदान प्रतिशत भी अधिक रहा। विभिन्न पार्टियों के घोषणा पत्र का प्रभाव या महिला प्रत्याशियों के कारण इस बार महिलाआें ने अधिक मतदान किया, इसे लेकर पार्टियों के द्वारा भी मंथन किया जा रहा है।
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा महिलाओं को 12 हजार रूपए प्रति वर्ष देने की घोषणा की गई, जिसके प्रत्युत्तर में कांग्रेस ने भी 15 हजार रूपए प्रति वर्ष देने की घोषणा कर डाली। इसी तरह गैस सिलेण्डर पर भी महिलाओं को राहत दिए जाने की घोषणाओं ने इस वर्ष के चुनाव में महिलाओं को काफी आकर्षित किया है। एक ओर जहां पार्टियों ने महिलाओं पर फोकस किया है वहीं दूसरी ओर सरायपाली विधानसभा में दोनो प्रमुख पार्टियों में महिला प्रत्याशियों ने भी महिलाओं को आकर्षित किया है। चुनाव प्रचार के दौरान महिला प्रत्याशी होने के नाते वे घर-घर तक जाकर महिलाओं के बीच अपनी बातें रखने में सफल हो पार्इं। वहीं वर्तमान समय में बडेÞ बडेÞ पदों व राजनीतिक क्षेत्रों में महिलाओं के बढ़ते वर्चस्व को देखते हुए भी अब महिलाएं स्व स्फूर्त होकर आगे आ रही हैं। यही कारण है कि इस बार के चुनाव में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी सरकार चुनने के लिए कदम बढ़ाते हुए मतदान किया है। हालांकि जीत किसी भी पार्टी की हो उससे महिलाओं को लाभ जरूर होगा, इसे देखते हुए मतदान के पश्चात अब महिलाएं भी इसी प्रतीक्षा में हैं कि उन्हें भविष्य में कितना लाभ होने वाला है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!