सराईपाली

कांग्रेस प्रत्याशी चातुरी नंद ने क्षेत्र के दर्जनभर गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से मांगा समर्थन
कांग्रेस प्रत्याशी चातुरी नंद का धुआंधार दौरा जारी, मिल रहा अपार जन समर्थन

प्रेस रिपोर्टर ज़नाब खान की खबर

सरायपाली : कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी चातुरी नंद लगातार क्षेत्र के गांवों में पहुंच रही है और अपने समर्थन में कांग्रेस को जिताने की अपील कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी चातुरी नंद आज सरायपाली क्षेत्र के ग्राम नवरंगपुर, पाटसेंद्री, जलपुर, केदुवां, बिजातीपाली, तिलाईपाली, रिसेकेला, बोदापाली, कोसमपाली, डुडुमचुवां, मौहाडिपा, बेहरापाली, छोटे साजापाली, आंवलाचक्का, मोहन मुड़ा, छिर्रापाली, पोटापारा, लोहरिनडिपा और भौरादादर पहुंची।

प्रेस के नाम जारी विज्ञप्ति में उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों का अपार समर्थन हमें मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी के योजनाओं और नीतियों से किसानों, गरीबों, मजदूरों के जीवन में बदलाव आया है जिससे कांग्रेस पर जनता का भरोसा बढ़ा है। हम कांग्रेस के 5 साल के कार्यकाल में हुए काम और कर्जमाफ़ी, फ्री शिक्षा, 17.50 लाख आवासहीनों को आवास, गैस सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी समेत कई घोषणाओं के आधार पर वोट मांग रहे है। कांग्रेस की घोषणा से आम जनता में भारी उत्साह है और हमें पुरी उम्मीद है कि सरायपाली विधानसभा में हमें ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।

कांग्रेस प्रत्याशी के साथ सरायपाली नगर पालिका के अध्यक्ष अमृत लाल पटेल, सभापति हरदीप सिंह रैना, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भरत मेश्राम समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!