सराईपाली

खबर का असर,
लक्ष्मी ब्रिक्स की जांच में गये वन विभाग के अधिकारी ,घास भूमि होने की वजह से तहसीलदार को दिया प्रतिवेदन..

सरायपाली:- ग्राम केंदुढार में प्रशासन के द्वारा एक ईंट भट्ठे को सील किए जाने के बावजूद उसके संचालक के द्वारा पीछे से वैकल्पिक रास्ता बना कर ईटों का परिवहन जारी रखा गया है और वैकल्पिक रास्ते को बनाने के लिए कई पेड़ों को भी काटा गया है. इस संबंध में ग्रामीणों की शिकायत पर हरिभूमि के द्वारा प्रमुखता से समाचार का प्रकाशन किया गया था, जिसके बाद वन विभाग के अधिकारी इसे संज्ञान में लेते हुए जांच हेतु उक्त स्थान पर गए थे. अधिकारियों ने जांच के दौरान पेड़ों के काटने को तो सही पाया, लेकिन वह स्थान घास भूमि होने के कारण उनके कार्य क्षेत्र से बाहर का बताते हुए उनके द्वारा पंचनामा बनाकर तहसीलदार को प्रतिवेदन सौंपा गया है.


ग्राम केंदुढार में संचालित ईंट भट्ठा लक्ष्मी ब्रीक्स को प्रशासन के द्वारा सील किया गया है, लेकिन ईंट भट्ठा के संचालक ने सील किए जाने के बावजूद पीछे से एक वैकल्पिक मार्ग का निर्माण करवाया है, जिसके लिए कई पेड़ों को भी काटा गया है. इस संबंध में विगत दिनों हरिभूमि में समाचार का प्रकाशन किए जाने के बाद, वन विभाग वन परिक्षेत्र बसना व सरायपाली की टीम उक्त स्थल का निरीक्षण करने के लिए पहुंची हुई थी, जहां जांच के दौरान उन्होंने शिकायत को सही पाया. वैकल्पिक मार्ग को बनाने के लिए वहां 4 नग गोहिरा (बबूल), अचार 20 सेमी अंदर के 2 नग, पलास 1 नग, बेहड़ा 1 नग को बुखार आ गया है जो कि घटनास्थल पर ही पड़ा है. वन विभाग के द्वारा ग्रामीणों की उपस्थिति में पंचनामा बनाया गया एवं उक्त स्थान वन क्षेत्र का नहीं होने एवं राजस्व क्षेत्र का होने के कारण पंचनामा तहसीलदार को प्रेषित किया गया है.


इस संबंध में तहसीलदार ममता ठाकुर से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वे अभी सप्ताह भर से छुट्टी में हैं और सोमवार को आकर देखेंगे.

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!