सराईपाली

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से मिले सांसद साहू,बसना में पुराने एनएच की चौड़ाई के माप में हुई त्रुटि पर कराया ध्यानाकर्षण।

सरायपाली. महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू ने विगत दिनों केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की और बसना विकास योजना 2031 में पुराने एनएच की चौड़ाई के माप में भारी त्रुटि पर उनका ध्यान आकर्षित करवाया. नियम 377 के तहत बसना नगर पंचायत अंर्तगत पुराने राष्ट्रीय राज्य मार्ग के चौड़ीकरण से दुकानदारों को होने वाली समस्या से उन्हें अवगत कराया एवं चौड़ाई कम करने की मांग रखी.
सांसद श्री साहू ने श्री गडकरी के समक्ष अपनी बातों को रखते हुए कहा कि बसना नगर पंचायत विकास योजना 2021 के तहत बाईपास एन एच रोड जिसकी चौड़ाई लगभग 200 फीट होते हुए भी पुराने एनएच को मास्टर प्लान मे 45 मीटर (150 फीट) प्रस्तावित किया गया है. जबकि प्रस्तावित स्थल में चौड़ाई लगभग 110 फीट ही खुला है. यदि नए मास्टर प्लान के अनुसार पुराने एन एच- की चौड़ाई 150 फीट रखी जाती है, तो पूर्व निर्मित कई भवनों, दुकानों को तोड़ना पड़ेगा. यही त्रुटि सरायपाली नगर पालिक में हो चुकी है, जिसके कारण नया निर्माण करने में लोगों को परेशानी हो रही है. जबकि उसी एन एच में आरंग एवं महासमुन्द नगर स्थित है, जिसकी चौड़ाई जनहित को ध्यान में रखते हुए 100 फीट रखी गयी है. गलती केवल बसना व सरायपाली में किया गया है. बसना में कार्य प्रारम्भ किया जा रहा है, जिससे भविष्य में परेशानी होगी. अत : जनहित को ध्यान में रखते हुए उनके द्वारा सरकार से बसना विकास योजना को प्रकाशित होने से पूर्व त्रुटि सुधार हेतु विभाग को अतिशीघ्र निर्देशित किया जाने की मांग की गई है.

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!